Bank Holidays October 2025: जानिए पूरे महीने में कब-कब रहेंगे बैंक बंद, डिजिटल सेवाओं पर क्या असर होगा

176 0

त्योहारों का महीना अक्टूबर 2025 दस्तक देने वाला है और इस बार बैंकिंग कामकाज पर इसका असर साफ दिखेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है।

इस कैलेंडर के अनुसार पूरे देश में अक्टूबर 2025 में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले से छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लेना बेहतर रहेगा

 अक्टूबर 2025 में सामान्य व साप्ताहिक छुट्टियां

  • हर रविवार: 5, 12, 19, 26 अक्टूबर

  • दूसरा और चौथा शनिवार: 11 और 25 अक्टूबर

 त्योहारों के कारण बंद रहने वाले बैंक

  • 1 अक्टूबर: नवरात्रि और दुर्गा पूजा – केरल, ओडिशा, त्रिपुरा, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश

  • 2 अक्टूबर: गांधी जयंती और दशहरा – पूरे देश में

  • 3-4 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दशैं) – सिक्किम

  • 6 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा – त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल

  • 7 अक्टूबर: वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा – हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, चंडीगढ़

  • 10 अक्टूबर: करवा चौथ – हिमाचल प्रदेश

 

  • 18 अक्टूबर: काती बिहू – असम

  • 20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा – दिल्ली, गुजरात, यूपी, कर्नाटक, त्रिपुरा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश

  • 21 अक्टूबर: दिवाली अमावस्या और गोवर्धन पूजा – महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, जम्मू, मणिपुर

  • 22 अक्टूबर: विक्रम संवत नया साल, बलिपद्यामी, लक्ष्मी पूजा – गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान

  • 23 अक्टूबर: भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, निंगोल चक्कौबा – यूपी, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, गुजरात

  • 27-28 अक्टूबर: छठ पूजा (शाम व सुबह की अर्घ्य) – बिहार, झारखंड

  • 31 अक्टूबर: सरदार पटेल जयंती – गुजरात

 डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बनी रहेंगी चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

ध्यान दें कि चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट और कैश लेन-देन जैसी सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट

यदि आपकी EMI, RD या FD की मैच्योरिटी इन छुट्टियों में पड़ती है, तो उसका प्रोसेसिंग अगली वर्किंग डे पर होगा। इसलिए जरूरी बैंकिंग काम पहले से निपटा लें, ताकि छुट्टियों में परेशानी न आए।

Related Post

Competently aggregate accurate.

Posted by - August 28, 2024 0
Credibly impact covalent content whereas superior niche markets. Dynamically productize economically sound results vis-a-vis ethical markets. Globally architect installed base…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *