Toxic Movie Yash box office collection day 1

Toxic Movie: यश की बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी, पहले दिन ₹100 करोड़ पार

27 0

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ‘KGF: Chapter 2’ के करीब चार साल बाद यश ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा थी और एडवांस बुकिंग में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला।

पहले दिन ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार

रिलीज के बाद ‘Toxic’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत की। शुरुआती ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में पहले दिन ₹100 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹140.75 करोड़ रहा। हालांकि, फिल्म यश की ‘KGF: Chapter 2’ के भारतीय ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे नहीं छोड़ पाई।

दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बावजूद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। यश की स्क्रीन प्रेजेंस, स्टाइल, एक्शन सीक्वेंस और फिल्म के विजुअल्स की तारीफ हो रही है। वहीं कहानी, स्क्रीनप्ले और एडिटिंग को लेकर आलोचना भी सामने आई है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज किया गया है। इसे CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शुरुआती उत्साह कम होगा, तब ‘Toxic’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार कितने दिनों तक बरकरार रख पाती है।

Read Also:

Toxic Movie Review: Yash’s Swagger Shines, But Story Falls Short

Follow Us On Instagram: bh24newsweb

Related Post

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *