नोएडा फेज-2 में उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एक कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह विरोध उग्र हो गया और गुस्साए कर्मचारियों ने जमकर तोड़फोड़ मचाई।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिल्डिंग और कई वाहनों को निशाना बनाया, जिससे भारी नुकसान हुआ। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की। फिलहाल हालात को नियंत्रण में लाने का प्रयास जारी है, जबकि प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
