Entertainment

Zaheer Iqbal Gifted To Sonakshi Sinha:शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल ने दिया करोड़ों का शानदार तोहफा।आइये जानते हैं क्या है ….

Zaheer Iqbal Gifted To Sonakshi Sinha:बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक्टर जहीर इकबाल से शादी की है। सात साल के डेटिंग के बाद इस जोड़े ने शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद, कपल ने मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए।

जहीर और सोनाक्षी ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं। अब यह खबरें आ रही हैं कि जहीर ने अपनी ‘लेडी लव’ को एक बेहद महंगा तोहफा दिया है। सोनाक्षी को अपने पति से करोड़ों की कीमत का उपहार मिला है।

जहीर ने सोनाक्षी को एक कार उपहार में दी:Zaheer Iqbal Gifted To Sonakshi Sinha

जूम टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहीर इकबाल ने अपनी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा को एक कार गिफ्ट की है। जहीर ने सोनाक्षी को BMW की i7 इलेक्ट्रिक सेडान उपहार में दी, जिसकी कीमत 2.12 करोड़ रुपये है।

सोनाक्षी और जहीर ने कोर्ट मैरिज की

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने न तो हिंदू धर्म के अनुसार शादी की और न इस्लाम के अनुसार, बल्कि उन्होंने अपने रास्ते अपनाकर शादी का निर्णय लिया। दोनों ने 23 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ कोर्ट मैरिज की।

सोनाक्षी और जहीर ने एक विशेष नोट साझा किया।

शादी के बाद, जहीर और सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक विशेष नोट लिखकर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “ठीक 7 साल पहले (23.06.2017) इसी दिन हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में देखकर तय किया था कि हम साथ रहेंगे। आज हमें सारी चुनौतियों और तकलीफों से यही प्यार निकालकर लाया है। इस मौके पर पहुंचते हुए, जहां हमारे परिवार और हम दोनों के भगवान के आशीर्वाद हमारे साथ हैं। आज से हम पति-पत्नी बन गए हैं। आज से हमारे प्यार, उम्मीद और सारी खूबसूरत चीजों के लिए…हमेशा तक। सोनाक्षी और जहीर.”

सोनाक्षी-जहीर की शादी में उपस्थित थे ये सितारे

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स ने एक साथ आनंद उठाया। इस कपल के वेडिंग रिसेप्शन में काजोल, सलमान खान, अनिल कपूर, रेखा, चंकी पांडे, रवीना टंडन, हनी सिंह, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, गुलशन देवैया, और तब्बू जैसे कई सेलेब्स शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: Benefits Of Swimming:दिल और दिमाग दोनों को पहुचाती है फायदा स्विमिंग,जानें इसे रोजाना करने के हैरतअंगेज फायदे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *