EntertainmentAgricultureHealthLife StyleNEWS
Trending

World Environment Day 2024: विश्व पर्यावरण दिवस पर बॉलीवुड एक्ट्रेर्स ने लोगों को जागरूक करने के लिए डाली फोटोज-वीडियोस्

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने फैंस को विश्व पर्यावरण दिवस की खास बधाई दी साथ ही एक वीडियो साझा कर किया एक खुलासा।

World Environment Day 2024: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस तब शुरु हुआ जब 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस में विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई थी। इस दिन हर एक व्यक्ति को पर्यावरण का महत्व बताया जाता है और धरती पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया जाता है। आज कल हर कोई पेड़ काटना नहीं बल्कि वृक्षारोपण के बारे में सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करते नज़र आता है। अब चाहे वो एक बड़ा व्यापारी हो, बॉलीवुड स्टार्स या कोई आम व्यक्ति हो। बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपने फैंस को विश्व पर्यावरण दिवस की खास बधाई देते हुए एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

World Environment Day 2024
World Environment Day 2024

पूरी दुनिया में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस तब शुरु हुआ जब 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस में विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई थी। तभी से यह दिवस पर्यावरण को बचाने के लिए हर साल मनाया जाता है।
इस दिन हर एक व्यक्ति को पर्यावरण का महत्व बताया जाता है और धरती पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया जाता है। साथ ही डिफॉरेस्टेशन से ना सिर्फ हमारी धरती बल्कि पशु-पक्षी और हमें भी कितना नुकसान पहुँचता है, यह बात जन-जन तक पहुँचाई जाती है।
पर्यावरण और हम इंसान किस तरह से जुड़े हुए है यह समझाने का भी प्रयास किया जाता है।

World Environment Day 2024
World Environment Day 2024

आज के समय में हम सब जानते है कि पर्यावरण हमारे जीवन के लिए क्या माईने रखता है? तभी तो आज कल हर कोई पेड़ काटना नहीं बल्कि वृक्षारोपण के बारे में सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करते नज़र आता है। अब चाहे वो एक बड़ा व्यापारी हो, बॉलीवुड स्टार्स या कोई आम व्यक्ति हो।
सोशल मीडिया पर लोग इनको देखकर जागरूक भी होते है और साथ ही वृक्षारोपण में अपना सहयोग भी प्रदान करते है। साथ ही यह काम करते हुए अपना वीडियो भी साझा करते है।
आज भी ऐसा ही कुछ इंस्टाग्राम पर देखने को मिल रहा है। जहाँ बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने फैंस को विश्व पर्यावरण दिवस की खास बधाई देते दिख रही है। उन्होंने इसको लेकर एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आलिया भट्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विश्व पर्यावरण दिवस 2024 को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही अभिनेत्री आलिया भट्ट ने वीडियो में फैंस के सामने एक खुलासा किया है कि वह कुछ नया लेकर आ रही है। लेकिन वह क्या होगा यह बात एक राज बनी हुई है।
साथ ही अपने कैप्शन में आलिया भट्ट ने सबको विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए लिखा है कि- “दो नए दोस्त और अंतहीन एडवेंचर्स, बने रहें।”

बॉलीवुड एक्ट्रेर्स ने दी बधाई

सोशल मीडिया पर केवल आलिया भट्ट ही नहीं बल्कि और भी कई अभिनेत्रियों ने लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की बधाई देते हुए फोटोज शेयर की है।
जिसमें मलाइका अरोड़ा का भी नाम शामिल है। मलाइका अरोड़ा ने इस मौके पर अपनी एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसमें वह हरे-भरे पेड़ों के बीच बैठी हैं। और कैप्शन में लिखा है कि- आइए विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।
मलाइका अरोड़ा के साथ-साथ अनन्या पांडे ने भी पर्यावरण दिवस पर अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक घोड़े पर सवारी करती नजर आ रही हैं। साथ ही कैप्शन में एक प्यारा-सा संदेश भी लिखा है- “धरती हमारी नहीं, हम धरती के हैं 🌱#EnvironmentDay।”

Also Read This: गर्मी में सिर्फ त्वचा ही नहीं बालों की सेहत भी हो जाती है खराब जानिए बालों का ख्याल रखने के 9 टिप्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *