Grok 3 ने AIME, GPQA बेंचमार्क टेस्ट में GPT-4o को किया पीछे

By
On:
Follow Us

क्या है Grok 3 ?

Grok 3, एलोन मस्क की कंपनी xAI द्वारा बनाया गया एक स्मार्ट AI Chatbot है, इसे 18 फरवरी 2025 को लॉन्च किया गया है, जो अपने पुराने मॉडल की तुलना में 10 गुना अधिक कंप्यूटिंग पावर का यूज करता है, और बेहतर रिजल्ट देता है। इसकी ट्रेनिंग 1,00,000 Nvidia GPU की मदद से हुई है।

Elon Musk का दावा- अब तक का सबसे स्मार्ट एआई चैटबॉट

Elon Musk की कंपनी xAI ने अपना नया AI मॉडल Grok 3 लॉन्च कर दिया है, यह रीजनिंग, विस्तृत रिसर्च और क्रिएटिव टास्क पूरे करने में सक्षम है। इवेंट की शुरुआत करते हुए मस्क ने कहा कि xAI और Grok का उद्देश्य यूनिवर्स को समझना है। Elon Musk ने दावा किया कि Grok 3 सबसे पावरफुल और स्मार्ट एआई चैटबॉट होगा, जिसे एक लाख Nvidia GPU की मदद से ट्रेनिंग दी गई है।

कैसे कर सकते हैं Grok 3 का इस्तेमाल ?

xAI ने आज से Grok 3 का रोलआउट शुरू कर दिया है, इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को अपनी ऐप अपडेट करने की सलाह दी गई है। नए यूजर्स भी X का प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन लेकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए grok.com नामक एक वेबसाइट भी लॉन्च की है और साथ ही सुपरग्रोक सब्सक्रिप्शन को भी रोलआउट किया गया है।

Grok 3 के साथ कई और मॉडल किए गए लॉन्च

xAI ने आज केवल Grok 3 ही नहीं, बल्कि कई अन्य मॉडल भी लॉन्च किए हैं, जिनमें से प्रत्येक की अपनी अलग-अलग विशेषताएँ हैं। Grok 3 का एक छोटा संस्करण, Grok 3 Mini, भी पेश किया गया है, जो तेज़ी से प्रतिक्रिया देता है, लेकिन इसकी सटीकता कुछ हद तक प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी ने Grok 3 Reasoning और Grok 3 Mini Reasoning मॉडल भी लॉन्च किए हैं, जो उत्तर देने से पहले समस्या पर गहन विचार और तर्क का उपयोग करेंगे। साथ ही, xAI ने DeepSearch नामक एक AI एजेंट भी लॉन्च किया है।

Grok 3 की 1,00,000 Nvidia GPU की मदद से हुई ट्रेनिंग

अमेरिका के मेम्फिस शहर के डेटा सेंटर में एलन मस्क की टीम द्वारा 8 माह में बनाकर तैयार किये गए Grok 3 को 1,00,000 Nvidia GPU की मदद से हुई ट्रेनिंग दी गई है। एलोन मस्क ने कहा कि Grok 3 पुराने मॉडल की तुलना में 10 गुना अधिक कंप्यूटिंग पावर का यूज करता है, इसमे कोर्ट केस के डॉक्यूमेंट्स को भी शामिल किया गया हैं। यह फोटो का निरीक्षण करके सवालों के जवाब दे सकता है। कहा गया है कि अगले कुछ दिनों में इसमें ‘वॉइस मोड’ को भी जोड़ कर दिया जाएगा। कंपनी ग्रोक 2 को ओपन-सोर्स करने पर भी विचार कर रही है।

Grok 3

AIME और GPQA आदि बेंचमार्क टेस्ट में GPT-4o को किया पीछे

xAI ने दावा किया है कि Grok 3 ने AIME और GPQA आदि बेंचमार्क टेस्ट में GPT-4o को पीछे छोड़ दिया है। इन बेंचमार्क टेस्ट में किसी मॉडल की मैथ के सवालों और PhD लेवल की साइंस प्रॉब्लम को सुलझाने की क्षमताओं को आंका जाता है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी दावा किया है कि Grok 3 की रीजनिंग ने कई बेंचमार्क पर OpenAI के o3-mini के टॉप वर्जन को भी हराया है, इसको दिखाने के लिए मस्क ने इवेंट के दौरान कई चार्ट और ग्राफ्स भी पेश किये हैं।

 

 

 

Suman

Suman, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़ी हुईं हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment