Seema Haider News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर, जो ‘PUBG’ वाले प्यार के बाद सचिन मीणा के साथ रहने लगी थीं, अब एक बार फिर मां बन गई हैं। सीमा हैदर ने सचिन मीणा की पहली बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, बच्ची की नागरिकता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
Seema Haider का भारत प्रवेश और मामला
सीमा हैदर May 2023 में Nepal के रास्ते भारत में दाखिल हुई थीं। बिना वीजा-पासपोर्ट के उन्होंने Nepal की सीमा को सीमा हैदर ने पार किया और Greater Noida में सचिन मीणा के साथ रहने लगीं। कुछ महीनों बाद जब उनका मामला सामने आया, तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में जमानत मिलने के बाद सीमा ने सचिन से शादी कर ली, लेकिन उनका भारत में अवैध प्रवेश का मामला अदालत में लंबित है।
सीमा हैदर की बेटी को भारतीय नागरिकता नहीं?
Seema Haider News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर, जो ‘PUBG’ वाले प्यार के बाद सचिन मीणा के साथ रहने लगी थीं, अब एक बार फिर मां बन गई हैं। सीमा ने सचिन मीणा की पहली बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, बच्ची की नागरिकता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सीमा हैदर के भारत में अवैध प्रवेश के कारण उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता मिलने में दिक्कत आ सकती है।
भारतीय नागरिकता कानून क्या कहता है?
भारत के नागरिकता कानून के मुताबिक, यदि किसी बच्चे के माता-पिता में से एक भारतीय नागरिक है और दूसरा विदेशी, तो बच्चे को भारतीय नागरिकता मिल सकती है। हालांकि, यह शर्त है कि विदेशी माता या पिता भारत में वैध वीजा और पासपोर्ट के साथ रह रहे हों। सीमा हैदर ने बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश किया था, इसलिए उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता मिलने में दिक्कत हो सकती है।
Seema Haider News Latest Update
Supreme Court के वरिष्ठ वकील रुद्र विक्रम सिंह के अनुसार, “सीमा हैदर और सचिन मीणा की बेटी को भारतीय नागरिकता तब तक नहीं मिल सकती, जब तक यह साबित नहीं हो जाता कि सीमा वैधानिक तरीके से भारत में आई थीं। नागरिकता कानून की धारा 3 C (ii) में यह स्पष्ट है कि बच्चे के जन्म के समय माता या पिता में से एक भारतीय होना चाहिए और दूसरा अवैध (Illegal_) तरीके से भारत में नहीं रह रहा हो।”
View this post on Instagram
Seema Sachin के वकील का दावा
सचिन मीणा के वकील AP Singh का दावा है कि सीमा हैदर ने Nepal में ही सचिन से शादी कर ली थी, जिसके आधार पर वह भारतीय नागरिकता की हकदार हैं। हालांकि, यह मामला अदालत में लंबित है और अंतिम फैसला अदालत को करना है। इसके अलावा, AP Singh ने राष्ट्रपति के सामने सीमा हैदर के लिए नागरिकता की याचिका भी दायर किया है।
यह मामला नागरिकता कानून और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के बीच प्यार की जटिलताओं को उजागर करता है अदालत का फैसला सीमा हैदर और उनकी बेटी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगा।
इसे भी पढ़ें: Sunita Williams Return To Earth अंतरिक्ष से लौटकर इतिहास रचा, भारत और दुनिया ने मनाया जश्न!