DU में साइना नेहवाल और राजकुमार राव ने ‘रन फॉर विकसित भारत’ को दिखाई हरी झंडी, देवेंद्र यादव ने पत्र लिख कर किया विरोध प्रकट।

By
On:
Follow Us

Delhi University:Run for developed India” डीयू के दयाल सिंह कॉलेज में विकसित भारत एंबेसडर ने साइना नेहवाल और राजकुमार राव के साथ ‘रन फॉर विकसित भारत’ आयोजन को लेकर एक दौड़ का कार्यक्रम रखा। जिसका मकसद उज्जवल भविष्य और सर्वश्रेष्ठ देश के निर्माण के लिए लोगो को जागरूक करना हैं। लेकिन इस आयोजन को दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और भाजपा की कैंपेनिंग बताया हैं। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर अपना विरोध भी प्रकट किया है

अभी देश में लोकसभा चुनाव को लेकर हर राज्य और हर पार्टी में हलचल मची हुई है। इस समय हर पार्टी अपने विरोधी पार्टी के हर एक कदम पर पैनी नज़र गड़ाए हुए है। ताकि कुछ गलती हो और वो उस गलती का लाभ उठा सके।
ऐसे में ही दिल्ली विश्वविद्यालय में चल रहा एक आयोजन पर कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि यह आयोजन भाजपा का प्रचार करने के लिए आयोजित किया गया है।
असल में, दिल्ली विश्वविद्यालय में विकसित भारत एंबेसडर ने बैडमिंटन प्लेअर साइना नेहवाल और अभिनेता राजकुमार राव के साथ ‘रन फॉर विकसित भारत’ नाम का आयोजन किया। जिसमें विकसित भारत की दौड़ को दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर से हरी झंडी दिखाई।

विकसित भारत अभियान पर साइना नेहवाल

‘रन फॉर विकसित भारत’ नाम का आयोजन। विकसित भारत की एक ऐसी दौड़ है। जिसमें एक ऐसे भविष्य और एक ऐसे देश का निर्माण की सोच को लेकर है। जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो।
इसी सोच को लेकर इस दौड़ को हरी झंड़ी दिखते हुए ‘साइना नेहवाल’ ने बताया कि- वो एक खिलाड़ी है और इसी नाते वह यह चाहती है कि सब लोग स्वस्थ रहने के लिए रोजाना दौड़ लगाए। लेकिन आज जो हम यहाँ दौड़ लगा रहे है। उसका मक़सद अलग है। आज हम विकसित भारत अभियान को लेकर दौड़ लगा रहे है। यह दौड़ बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि हम एक ऐसे भारत देश का,ऐसे भविष्य का निर्माण करना चाहते है जो विश्व में सर्वश्रेष्ठ हो।
और आगे कहा- वैसे तो अभी भी हर क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन मैं चाहूँगी कि हम और भी बेहतर काम करें।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया आरोप

जहाँ एक तरफ ‘साइना नेहवाल’ और ‘राजकुमार राव’ जाने-माने हसती ‘रन फॉर विकसित भारत’ की दौड़ को उज्जवल भारत और बेहतरीन भविष्य की दौड़ बता रहे है। वही दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ‘देवेंद्र यादव’ इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और भाजपा की कैंपेनिंग बता रहे है।
असल में, ‘रन फॉर विकसित भारत’ आयोजन को लेकर देवेंद्र यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेज कर भाजपा पर आरोप लगा विरोध प्रकट किया है। पत्र में कहा है कि- डीयू में विकसित भारत एम्बेसडर की मदद से भाजपा लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए ‘रन फॉर विकसित भारत’ नाम का आयोजन कर रही है। जो की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
साथ ही कहा कि लोकसभा चुनावों में अनुचित लाभ उठाने के लिए आयोजन में ‘मोदी सरकार’ का विकसित भारत अभियान का प्रचार किया जा रहा है जिसमें छात्रों को भी शामिल कर रहे है। आयोजन की मदद से भाजपा अपने चुनाव के प्रचार का एजेंडा लागू कर रही है।
आपको यह भी बता दे कि ‘रन फॉर विकसित भारत’ आयोजन में दयाल सिंह कॉलेज ने मोदी की तस्वीर वाला एक पोस्टर तैयार किया है। कॉलेज की ओर से जारी किए गए पोस्टर को साझा करते हुए ‘देवेंद्र यादव’ ने कहा कि यह साफ-साफ आचार संहिता का उल्लंघन है।

Shahnawaz Sharif

Shahnawaz Sharif, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment