Mumbai Rape Case:-मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (CSMT) इलाके में 29 वर्षीय महिला से रेप की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह वारदात 22 सितंबर की रात की है, जब महिला स्टेशन के बाहर अकेली थी। दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और उनमें से एक ने महिला का मुंह पकड़कर उसे धमकाया। इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया।
पीड़ित महिला ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शुरुआत में यह मामला सीएसएमटी लोहमार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, लेकिन अब इसे माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां मामले की आगे की जांच जारी है।
पुणे में भी भयावह रेप की घटना
पुणे में भी हाल ही में एक दिल दहलाने वाली रेप की घटना सामने आई है। इस घटना में रात के समय अपने दोस्त के साथ घूमने निकली एक महिला के साथ तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रेप किया। महिला के दोस्त के साथ भी मारपीट की गई और उसे बंधक बना लिया गया। घटना रात 11:00 बजे की है, जबकि पुलिस को इस बारे में सुबह 5:00 बजे सूचना मिली।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश के लिए 10 टीमें गठित की हैं। पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।