NEWS

Indore Sets New Guinness World Record: इंदौर ने सबसे ज्यादा पेड़ 24 घंटे में लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

Indore Sets New Guinness World Record: इस दौरान 11 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए।

Indore Sets New Guinness World Record: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है जो पहले ही एक रिकॉर्ड है। साथ ही मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी है, अब उसने एक रिकॉर्ड और अपने नाम कर दिया है। जहां एक दिन में 11 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए, जिसके साथ ही ये एक विश्व रिकॉर्ड बन गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट और उसके साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। मोहन यादव ने लिखा, “इंदौर अब दुनिया में नंबर 1 है। मेरे इंदौर के भाइयों और बहनों, मैं आप सभी को स्वच्छता के बाद पौधारोपण में इतिहास रचने के लिए बधाई देता हूँ।”

इससे एक दिन पहले, होम मिनिस्टर अमित शाह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हिस्सा लिया और पौधा लगाया।

PM मोदी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत, देशभर में लगभग 140 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे, जिसमें से 5.5 करोड़ पौधे मध्य प्रदेश में लगेंगे। शाह ने मध्य प्रदेश को ‘भारत के फेफड़े’ कहा।

स्वच्छ सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक कई वर्षों से लगातार देश का सबसे स्वच्छ और साफ़ सुधरा शहर बने रहने वाले इंदौर में इस अभियान के चलते 51 लाख पौधा रोपण किया जाएगा। यह पौधारोपण BSF Accademy के रेवती रेंज में किया गया, जिसे 9 जोन और 100 सब-जोन में बांटा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि 2,000 BSF जवानों के अलावा, 100 से ज्यादा NRI, 50 स्कूलों के NCC कैडेट्स, बड़ी संख्या में आम जनता नागरिक और अलग अलग सामाजिक संगठनों के सदस्य इस पौधारोपण अभियान का हिस्सा थे।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वेबसाइट के अनुसार, 24 घंटे में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का पिछला रिकॉर्ड भी भारत के ही नाम था जिसमे 9,21,730 पौधों लगाए गए थे। यह रिकॉर्ड भारत के नॉर्थ ईस्ट में असम के नाम था। जहां सरकार के वन विभाग ने 13 – 14 सितंबर, 2023 को उदलगुरी में पौधा रोपण किया था।

शाह ने कहा कि ऐसे पेड़ जिनका जीवन लंबा होता है जैसे बरगद, नीम और पीपल के अलावा औषधीय गुणों वाले पौधे जैसे बेलपत्र, आंवला, अमरूद, मधुकामिनी, करोंदा, भी लगाए गए हैं।

PM मोदी की दूरदर्शी सोच थी जिसने लोगों से अपनी माताओं और हमारी धरती मां के लिए पेड़ लगाने और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल होने के लिए कहा।

शाह ने कहा, “जब मोदी जी ने इस अभियान की शुरुआत की थी, तो किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यह अभियान जन आंदोलन बन जाएगा। आज इस अभियान से जुड़कर लोग अपनी जन्म देने वाली मां और धरती मां को सम्मान दे रहे हैं।” उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान जलवायु परिवर्तन के लिए एक उपयुक्त उत्तर है।

Also Read This: Puri Ratna Bhandar Officially Opened After 46 Years: 46 साल बाद पुरी में रत्न भंडार खोला गया…

India’s population to peak in 2062: भारत की जनसंख्या 2062 तक होगी अपने चरम पर…

PM Modi Breaks All the Records On X: सभी को पछाड़कर, पीएम मोदी X पर बने सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले वर्ल्ड लीडर… (bh24news.com)

 

Group Links हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार सबसे पहले पढ़ें WWW.BH24NEWS.COM पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट BH24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, से जुड़ी छोटी-बड़ी ख़बरें...

Shivani Upadhyay

शिवानी उपाध्याय, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़ी हुई हैं। BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय तक पहुंचने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *