Indore Breaks The Records :इंदौर ने तोड़े कई रिकॉर्ड। NOTA ने बनाया नया रिकॉर्ड। जानें कौन कौन से रिकॉर्ड शामिल हैं।
इसबार नोटा ने तोडा रिकॉर्ड
Indore Lok Sabha Election Result: इंदौर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज़ किये हैं। इंदौर में शंकर लालवानी जो बीजेपी के प्रत्याशी हैं, उन्होंने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज़ कराया है। सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड।
हाइलाइट्स
– BJP के लालवानी को 12 लाख 26 हजार 751 वोट। जिसके साथ ही रिकॉर्ड बीजेपी का पिछला रिकॉर्ड भी टूट चुका है।
– 12 लाख 26 हजार 751 वोट। देश में सबसे ज्यादा है।
– बीजेपी सांसद शंकर लालवानी ने सबसे ज्यादा वोट्स मिलने का रिकॉर्ड है। ये देश मे सबसे बड़ी जीत है।
– 1,00,8077 वोटों के अंतर से जीत। जो अपने आप में रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड गुजरात के नवसार सीट से BJP सांसद सीआर पाटिल ने 6.90 लाख वोटों के साथ जीत दर्ज़ की थी।
– इस सबके साथ ही NOTA को देश में सबसे ज्यादा वोट्स मिलने का रिकॉर्ड बन गया है। 2,18,674 वोटों के साथ बिहार के गोपालगंज सीट का रिकॉर्ड टूट गया है।
– बिहार की गोपालगंज सीट को 2019 में 51,600 वोट पड़े थे जिसका रिकॉर्ड अब टूट गया है।
पूरे देश में सबसे ज्यादा वोट पड़ने का रिकॉर्ड।
इंदौर में बीजेपी के सांसद शंकर लालवानी को 12 लाख 26 हजार 751 वोट मिले अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है। देश में सबसे ज्यादा वोट पढ़ने का रिकॉर्ड। जिसके साथ ही बीजेपी का पिछला रिकॉर्ड भी टूट गया।
भारी वोटों के अंतर से दर्ज़ हुई जीत।
बीजेपी सांसद शंकर लालवानी को भारी मतों से वोट मिले हैं। संजय सोलंकी, जो बीएसपी के उम्मीदवार हैं, उन्हें 51659 वोट मिले। जिसमे 1,00,8077 वोटों का अंतर है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले गुजरात से बीजेपी सांसद सीआर पाटिल को नवसार सीट से 6.90 लाख वोट्स मिले थे।
NOTA को सबसे ज्यादा वोट मिलने का रिकॉर्ड
ऐसा पहली बार है जब नोटा को देश भर में सबसे ज्यादा 2,18,674 वोट मिले। इससे पहले यह रिकॉर्ड बिहार के गोपालगंज की सीट के नाम था। 2019 में बिहार के गोपालगंज में 51,600 वोट मिले थे। जिसका रिकॉर्ड अब टूट चुका है।
रिकॉर्ड्स के बाद इंदौर पूरे देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ALSO READ THIS Sensex Crashed शेयर बाजार खुलते ही 2000 अंक नीचे गिर गया है। (bh24news.com)