NEWSEntertainment

Indian Highest Taxpayers: भारत में सबसे ज़्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलिब्रिटी बने शाहरुख़ ख़ान! 2024 में ₹92 करोड़ का टैक्स चुकाया!….

Indian Highest Taxpayers: टैक्स चुकाने में सबसे आगे किंग खान! किंग कोहली को भी पछाड़ा पीछे!... आए पहले नंबर पर! यहाँ जानें पूरी लिस्ट

Indian Highest Taxpayers: एक्टर शाहरुख़ ख़ान ने 2024 में सभी भारतीय सेलिब्रिटीज़ की तुलना में सबसे ज़्यादा टैक्स चुकाया है। Fortune India के अनुसार, शाहरुख़ ने ₹92 करोड़ टैक्स भरा। उनके बाद सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने के मामले में आते हैं विजय। जिन्होंने ₹80 करोड़ टैक्स दिया। वहीं बात की जाए बॉलीवुड के भाईजान सलमान ख़ान की तो उन्होंने ₹75 करोड़ का टैक्स चुकाया।

टॉप 10 लिस्ट में शामिल

वहीं बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन भी ₹71 करोड़ का टैक्स चुकाते हैं। वहीं, क्रिकेटर विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने ₹66 करोड़ का टैक्स भरा है। इसके बाद अजय देवगन हैं, जिन्होंने ₹42 करोड़ टैक्स दिया। एम एस धोनी सातवें स्थान पर हैं जहाँ उन्होंने ₹38 करोड़ का टैक्स भरा। रणबीर कपूर आठवें स्थान पर हैं और उन्होंने ₹36 करोड़ टैक्स दिया। ऋतिक रोशन और सचिन तेंदुलकर ने ₹28 करोड़ टैक्स चुकाया।

टॉप 20 में शामिल

अन्य टॉप 20 टैक्स पेयर्स में शामिल हैं-कपिल शर्मा जिन्होंने ₹26 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। सौरव गांगुली ने ₹23 करोड़ टैक्स के तौर पर दिए। करीना कपूर ने ₹20 करोड़ का टैक्स चुकाया। वहीँ बात करें शाहिद कपूर की तो उन्होंने ₹14 करोड़ का टैक्स चुकाया। इस लिस्ट में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी शामिल हैं जहाँ उन्होंने ₹13 करोड़का टैक्स चुकाया। वहीँ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने ₹12 करोड़ टैक्स के तौर पर दिए। मोहनलाल और अल्लू अर्जुन ने भी ₹14 करोड़ टैक्स भरा। पंकज त्रिपाठी और कैटरीना कैफ ने ₹11 करोड़ टैक्स चुकाया। आमिर ख़ान और ऋषभ पंत ने ₹10 करोड़ टैक्स दिया जिसके साथ ही दोनों 21वें और 22वें स्थान पर रहे।

सुपरस्टार की आने वाली मूवी

शाहरुख़ ने 2023 में लगातार तीन हिट्स–‘पठान’, ‘जवान’, और ‘डंकी’ के साथ वापसी की। वह जल्द ही सुजॉय घोष की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, जिसमें उनकी बेटी सुहाना ख़ान भी शामिल होंगी।

विजय की फिल्म ‘GOAT’, जिसका निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है, आज रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में प्रभुदेवा, प्रकाश राज, मोहना, अजमल अमीर, मीनाक्षी चौधरी, और कई अन्य सितारे शामिल हैं।

सलमान अगले बार AR मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे, जो अगले ईद पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी शामिल होंगी।

ALSO READ THIS: 70th National Awards 2024 Winners: देखें 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार किस फिल्म, निर्देशक, अदाकार, सहायक किदार सहित अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार किसके नाम…..

Group Links हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार सबसे पहले पढ़ें WWW.BH24NEWS.COM पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट BH24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, से जुड़ी छोटी-बड़ी ख़बरें...

Shivani Upadhyay

शिवानी उपाध्याय, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़ी हुई हैं। BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय तक पहुंचने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *