Haryana Election: ‘इनमें से कोई पार्टी हरियाणा और देश में…’, AAP नेता अनुराग ढांडा का BJP-कांग्रेस पर तंज

By
On:
Follow Us

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024:- के मद्देनजर सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने चुनावी अभियान को तेज कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कांग्रेस और बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह AAP की नकल कर रही है, खासकर चुनावी वादों में। ढांडा ने कहा कि कांग्रेस अब 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर रही है, लेकिन हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में इसे लागू नहीं किया गया।

इसके अलावा, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी महिलाओं को सम्मान राशि देने की बात करती है, लेकिन पिछले 10 सालों में यह लागू नहीं किया गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बीजेपी जिन 22 राज्यों में सत्ता में है, वहां इस योजना को लागू क्यों नहीं किया गया?

 

अनुराग ढांडा ने अग्निवीर योजना पर भी आपत्ति जताई और इसे हरियाणा और देश के लिए बर्बाद करने वाली योजना बताया। उन्होंने इस योजना को देश की सुरक्षा के लिए एक साजिश करार दिया।

हरियाणा में 5 अक्टूबर 2024 को 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, और 8 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

Tausif Khan

तौसीफ खान, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे।

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment