Haryana News: हरियाणा के रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव चिड़ाना के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। नींद की हलकी झपकी आने पर गाड़ी पलट गई और हादसे में दूल्हे के छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान गोहाना के आदर्श नगर में रहने वाले रवि मान के रूप में हुआ है। इस हादसे में दूल्हा भी काफी गंभीर रूप से घायल हो जाता हैं और दुल्हन को भी काफी चोटें आई हैं। दूल्हे के परिवार वाले शादी के बाद दुल्हन की यमुनानगर में उसके मायके में मिलाई कराकर लौट रहे थे।
आदर्श नगर में रहने वाले सुरेंद्र मान के बड़े बेटे अंकित की 3 मार्च को यमुनानगर में रहने वाली लड़की के साथ शादी हुई थी। अंकित अपने छोटे भाई रवि मान के साथ बुधवार को अपनी पत्नी की मायके में मिलाई करवाने ले गया था।
दूल्हे के भाई की हुई मौत
Haryana News: दूल्हा-दुल्हन समेत कुछ अन्य लोग 3 गाड़ियों में वापस गोहाना लौट रहे थे। रात करीबन 11 बजे वे रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव चिड़ाना के निकट पहुंचते हैं, तो गाड़ी चला रहे दूल्हे के भाई रवि मान को नींद की झपकी आ गई। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।
गोहाना में आदर्श नगर में रहने वाले ही अरुण कुमार पानीपत से गोहाना वापस लौट रहे थे। उनकी पलटी गाड़ी पर नजर पड़ी और पड़ोस के लोगों को फोन करके बुलाया। रवि और अंकित गंभीर रूप से घायल थे। दुल्हन को हल्की चोट आई थी। दोनों भाईयों को अस्पताल ले जाया गया। उसमें से दुल्हे के भाई को मारा हुआ बताया गया।
इसे भी पढ़ें: IND vs NZ, Final: ICC चैंपियन ट्रॉफी 2025.