Haryana CM Opinion: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री पद का पेच सुलझाने पहुंच रहे हैं अमित शाह और मोहन यादव: शपथ ग्रहण से पहले आज बड़ी हलचल।

By
On:
Follow Us

Haryana CM Opinion: हरियाणा के पंचकूला में विधायक दल की बैठक होने जा रही है जिसमें पार्टी के टॉप लीडर्स शामिल होने जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस बैठक में शामिल होने जा रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा तय किया जाएगा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार की सरकार बनने जा रही है लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे और और कैबिनेट के चेहरे का तय होना अभी बाकी है लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री के पद पर फांसी पंच को सुलझाने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए पार्टी वाला कमान हरियाणा पहुंच रहे हैं.

आज हरियाणा के पंचकूला में विधायक दल की बैठक होने जा रही है जिसमें पार्टी के टॉप लीडर्स शामिल होने वाले हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई नेता मीटिंग में शामिल होने वाले हैं इसमें मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा तय किया जाएगा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहने वाले हैं।

नायब सिंह सैनी प्रदेश भाजपा मोहनलाल बडोली के साथ सीएलपी बैठक में पहुंचे।

केंद्रीय गृह मंत्री और हरियाणा के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक अमित शाह हरियाणा के पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था संसदीय बोर्ड तय करेगी मुख्यमंत्री पद।

9 अक्टूबर को नया सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी हालांकि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और अगले मुख्यमंत्री को लेकर जब उनसे सवाल किया गया था तो नायब सिंह सैनी ने कहा था कि यह फैसला संसदीय बोर्ड तय करेगा।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की हैट्रिक।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 90 में से 48 सीटे मिली है जबकि कांग्रेस को 37 सीट मिली है भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार राज्य में अपना कब्जा जमाया है हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक लगा दी है यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है क्योंकि हरियाणा में अभी भी कोई पार्टी लगातार तीसरी बार चुनाव नहीं जीती है.

इतना ही नहीं हरियाणा के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी का यह अब तक का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस भी है भारतीय जनता पार्टी इससे पहले कभी भी इतना ज्यादा सीट नहीं जीती थी इस बार भारतीय जनता पार्टी ने 2014 और 2019 से भी बड़ी जीत हासिल करते हुए 48 सीटे जीत ली है 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने 47 और 2019 में 40 सीटे जीती थी।

वही नतीजे से पहले तक कांग्रेस की राज्य में वापसी का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन कांग्रेस इस बार 37 सीट ही जीत सकी 2 सीटे इनेलो को मिली और वही तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते तीनों निर्दलीयों ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: Haryana CM Oath Ceremony : हरियाणा में 17 October को नाय​ब सिंह सैनी लेंगे CM पद की शपथ.

Neyaz Ahmad

Neyaz Ahmad, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment