Grammy Award क्या है?
ग्रैमी अवार्ड, जिसे ग्रामोफोन अवार्ड भी कहा जाता है, अमेरिका में दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कार है। इसे नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज (NARAS) या लैटिन संगीत के लिए लैटिन एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज (LARAS) द्वारा दिया जाता है।
यह पुरस्कार हर साल संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। पहली बार यह 1959 में आयोजित हुआ था, जिसमें 1958 के कलाकारों को सम्मानित किया गया था। विजेताओं को ग्रामोफोन के आकार की एक स्वर्ण प्रतिमा दी जाती है।
67वें वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन 2 फरवरी, 2025 को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में हुआ, जिसमें संगीत उद्योग ने उत्कृष्टता का जश्न मनाने के साथ-साथ दक्षिणी कैलिफोर्निया में जंगल की आग से प्रभावित लोगों के लिए धन जुटाया। ट्रेवर नोआ ने लगातार पांचवीं बार इस समारोह की मेजबानी की।
भारत में इसका प्रीमियर 3 फरवरी को हुआ। इसे सुबह 6.30 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया।
Grammy Award 2025 विनर्स लिस्ट
दक्षिणी कैलिफोर्निया हाल ही में आई आग की तबाही से जूझ रहा है, वहीं संगीत उद्योग ने इस संकट के बाद 67वीं ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 का आगाज किया। इस शानदार अवॉर्ड समारोह की शुरुआत जंगल की आग के पीड़ितों को समर्पित एक भावुक श्रद्धांजलि से हुई। इसके अलावा, इस समारोह में कुल 94 श्रेणियों में से 84 में विजेताओं की घोषणा की गई।
- बेस्ट कंट्री एल्बम- काउब्वॉय कार्टर सॉन्ग, बियोन्से
- बेस्ट रैप एल्बम- एलिगेटर बाइट्स नेवर हील सॉन्ग, डोएची
- बेस्ट पॉप वोकल एल्बम- शॉर्ट एंड स्वीट सॉन्ग, सबरीना कारपेंटर
- बेस्ट गॉस्पल परफॉर्मेंस/सॉन्ग- वन हेललूजाह
- प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, नॉन क्लासिकल- डेनियर निगरो
- बेस्ट सॉन्ग राइटर ऑफ द ईयर, नॉन क्लासिकरल- एमी एलन
- बेस्ट कंट्री सॉन्ग- केसी मुसग्रेव्स
- बेस्ट क्लासिकल सोलो वोकल एल्बम- कैरन स्लैक
- बेस्ट रॉक एल्बम- हैकनी डायमंड्स सॉन्ग, द रोलिंग स्टोन
- बेस्ट रैप परफॉर्मेंस- नॉट लाइस अस- केंड्रिक लैमर
- बेस्ट रैप सॉन्ग- नॉट लाइक अस, केंड्रिक लैमर
- बेस्ट जैज परफॉर्मेंस- ट्विंकल ट्विंकल लिटिस मी, समारा, जॉय सुलिवान फोर्टनर
- बेस्ट जैज वोकल एल्बम- ए जॉयफुल हॉलीडे- समारा जॉय
- बेस्ट जैज इंस्ट्रूमेंटल एल्बम- रिमेंबरेंस, चिक कोरिया एंड बेला फ्लेक
- बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम- विजन, नोरा जोन्स
- बेस्ट कंटेम्परी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम- प्लॉट ऑर्मर, टेलर ईगस्टी
- बेस्ट लैटिन पॉप एल्बम- शकीरा
- बेस्ट न्यू एज,एम्बिएंट या चैंट एल्बम- त्रिवेणी, भारतीय-अमेरिकी सिंगर चंद्रिका टंडन
- डीआर ड्रे ग्लोबल इम्पैक्ट अवॉर्ड- एलिसिजा कीज
- रिकॉर्ड ऑफ द ईयर- केंड्रिक लैमर
- बेस्ट पॉप युगल/ग्रुप परफॉर्मेंस- लेडी गागा और ब्रूनो मार्स
Grammy Award 2025 में भारत का प्रदर्शन
भारतीय-अमेरिकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने एल्बम ‘त्रिवेणी’ के लिए ‘बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम’ श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किया। चंद्रिका टंडन ‘पेप्सिको’ की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूयी की बड़ी बहन हैं। चंद्रिका टंडन ने अपने सहयोगियों दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलो वादक इरु मात्सुमोतो के साथ यह पुरस्कार जीता।
चंद्रिका टंडन का जन्म चेन्नई, भारत में हुआ था और वह एक पारंपरिक संगीत-प्रेमी परिवार से संबंधित हैं, जहां घर में सामवेद और कर्नाटक संगीत का गहरा प्रभाव था। उन्होंने शास्त्रीय गायिका शुभ्रा गुहा और गायक गिरीश वज़लवार से संगीत की शिक्षा प्राप्त की। उनके परिवार में संगीत का विशेष महत्व था, और उनके जीवन में संगीत हमेशा एक अहम हिस्सा रहा।
उनके पहले एल्बम “ओम नमो नारायण: सोल कॉल” के लिए भी उन्हें ग्रैमी के लिए नामांकित किया गया था। चंद्रिका का यह ग्रैमी पुरस्कार भारतीय संगीत और कला की दुनिया में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है और वह संगीत और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को आगे बढ़ा रही हैं।
इसे भी पढ़ें : Mahakumbh Security: महाकुंभ में सुरक्षा मामले में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट