EOW Raid on Teacher: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक के घर पर रेड पड़ी। शिक्षक के आवास से बरामद संपत्तियों के बारे में हर कोई जान कर हैरान रह गया। प्राइमरी स्कूल के टीचर के पास 52 भूखंड सहित 8.36 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति पाई गयी है जो उसकी इनकम स्त्रोत से अधिक है। टीचर का नाम सुरेश सिंह भदौरिया है।
डीएसपी डी.पी. गुप्ता ने मीडिया से बातर करते हुए बताया हैं कि ग्वालियर पुलिस की आर्थिक शाखा ने बुधवार सुबह जिले के भौंती कस्बे में भदौरिया के आवास पर रेड किया गया।
छापेमारी में क्या-क्या मिला?
EOW Raid on Teacher: EOW ने बताया कि भदौरिया एवं उसके परिवार के पास सामूहिक रूप से 52 भूखंड, कई दुकानें, मकान, वाहन, सोना-चांदी सहित 8.3 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कही जा है। EOW की जांच के अनुसार भदौरिया ने अब तक अपनी नौकरी से कुल 38.04 लाख रुपये का वेतन अर्जित किया है।
27 साल से शिक्षक है आरोपी
MP News: EOW के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में 64 हजार हर महीने सैलरी पाने वाला टीचर सुरेश सिंह भदौरिया 1998 से नौकरी में लगे हुए है। टीचर के पास कुल 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपये की चल-अचल संपत्ति की जानकारी पाई गयी है। आरोपी टीचर ने अपने लगभग 27 साल के अपनी सेवाकाल में सैलरी के रूप में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त किया हैं।
12 बैंक पासबुक, कई भूमि स्वामित्व दस्तावेज भी बरामद
छापेमारी के दौरान EOW ने 12 बैंक पासबुक और कई भूमि स्वामित्व दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांचकर्ता आगे की जानकारी के लिए छानबीन जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि टीचर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।
इसे भी पढ़ें: क्या होगा बड़ा उलटफेर या फिर AAP की वापसी? नतीजों ने किया हैरान