Delhi Water Crisis 2024: आतिशी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर लगाई पानी दिलाने की गुहार, “21 जून” तक नहीं मिला पानी तो होगा अनिश्चितकाल के लिए सत्याग्रह।

By
On:
Follow Us

Delhi Water Crisis 2024: दिल्ली में हो रही भीषण गर्मी के कारण दिल्ली के कई इलाको में पानी की काफी किल्लत देखने को मिल रही है। इसी किल्लत को दूर करने के लिए दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को एक चिट्ठी लिख कर दिल्लीवालो को पानी दिलाने की गुहार लगाई है।
साथ ही यह भी ऐलान किया है कि 21 जून तक पानी नहीं मिलता तो वह अनिश्चितकाल के लिए सत्याग्रह अनशन करेंगी।
साथ ही यह भी बताया कि- दिल्ली सरकार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को इस संदर्भ में पत्र भी लिखा है।

Delhi Water Crisis 2024

Delhi Water Crisis 2024

दिल्ली में हो रही भीषण गर्मी के कारण दिल्ली के कई इलाको में पानी की काफी किल्लत देखने को मिल रही है। अब इसी किल्लत को दूर करने के लिए दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को एक चिट्ठी लिख कर दिल्लीवालो को पानी दिलाने की गुहार लगाई है।
साथ ही यह भी ऐलान किया है कि- अगर 21 जून तक दिल्लीवासियों को उनके हक का पानी नहीं प्राप्त होता है तो वह अनिश्चितकाल के लिए सत्याग्रह अनशन करेंगी।
आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि- “दिल्लीवालो को 1050 एमजीडी पानी की जरूरत होती है। जिसमें से हरियाणा की तरफ से यमुना नदी में 613 एमजीडी पानी आता है।
लेकिन 18 जून 2024 को हरियाणा की ओर से 513 एमजीडी पानी कम मिला। इसी वजह से आज दिल्ली में 100 एमजीडी पानी की कमी हो रखी है। आपको यह भी बता दे कि- एक एमजीडी पानी में करीब 28500 लोगों को पानी मिलता है।

हरियाणा 28 लाख लोगों को नहीं दे रहा पानी

आतिशी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस आगे कहा कि- इस तरह से हरियाणा करीब 28 लाख लोगों को पानी नहीं दे रहा है। इसी वजह से दिल्ली में पानी की किल्लत हो रही है और दिल्लीवासियों को बहुत परेशान का सामना करना पड़ रहा हैं।
आतिशी ने आगे बताया कि- दिल्ली सरकार दिल्लीवालो की समस्या दूर करने के लिए हर तरह की प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी बताया कि- दिल्ली सरकार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को इस संदर्भ में पत्र भी लिखा है।

सुप्रीम कोर्ट में भी लगाई गुहार

अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस आतिशी ने यह भी बताया कि- आप सरकार ने पानी की दिक्कत को दूर करने और जरूरत को पूरा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। ताकि दिल्ली को उसके हक का 100 एमजीडी पानी मिल सके।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में जल संकट को दूर करनेवाली याचिका को स्वीकार किया है। तब भी हरियाणा दिल्ली को पानी देने को तैयार नहीं है।
आतिशी ने यह भी बताया कि- जब जल संकट को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से आम आदमी पार्टी के विधायक मिलने पहुचे तो वह विधायक से नहीं मिले।
मंगलवार को भी जब हरियाणा सरकार से दिल्ली सरकार के उच्च अधिकारी मिलने गए और दिल्ली के लोगों के लिए पानी माँगा तो हरियाणा तैयार नहीं हुआ।

कुल आवंटन का लगभग डेढ़ प्रतिशत

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंत में आतिशी ने बताया कि- दिल्ली की कुल आवादी तीन करोड़ की है। इसलिए दिल्ली को करीब 1050 एमजीडी पानी आवंटित किया गया है।
साथ ही यह भी बताया कि- हरियाणा में भी दिल्ली की कुल आवादी जितनी आवादी है। लेकिन फिर भी हरियाणा को 6050 एमजीडी पानी आवंटित है। अगर हरियाणा दिल्लीवालो को सौ एमजीडी पानी दे देता है तो भी यह उसके कुल आवंटन का लगभग डेढ़ प्रतिशत है।

Also Read This: क्या कोई सांसद शपथ के बिना सदन भवन में बैठ सकता? जानिए कितना लग सकता है जुर्माना।

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment