Delhi New CM: दिल्ली चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर अपनी जीत दर्ज हासिल की हैं, जबकि आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर सिमट गई हैं.
Delhi Assembly Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसी के साथ 27 साल के बाद भाजपा की सरकार दिल्ली में बनाने जा रही है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येन्द्र जैन जैसे नेता भी शामिल थे.
वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने दिल्ली में सत्ता में वापसी करने में सफल रही है. इसके बाद अब सभी लोगों निगाह इस बात पर टिकी हुई है कि पार्टी किसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाएगी. इस रेस में फिलहाल 5 बड़े चेहरे ट्रेंड में चल रहे हैं. आइये जानते हैं कि वो कौन हैं और क्यों उनकी दावेदारी कितनी मजबूत है.
प्रवेश सिंह वर्मा
Delhi New CM : इस लिस्ट में पहला नाम पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा जी नाम है. वो पश्चिमी दिल्ली से लगातार 2 बार सांसद भी रह चुके हैं. उन्होंने 2019 में 5.78 लाख वोट से चुनाव जीता था, जो दिल्ली के इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल किये थे. इस बार उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम सीएम अरविंद केजरीवाल को 4099 वोट से हरा कर जीत हासिल की है.
मनोज तिवारी
Delhi New CM : उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली के 7 में से 6 सांसदों के टिकट काट दिए थे, लेकिन मनोज तिवारी को पार्टी ने फिर से टिकट दिया गया था. वो 2016 से 2020 तक दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं. पूर्वांचल वोटर्स के बीच मनोज तिवारी काफी अधिक लोकप्रिय कहा जाता हैं. 8 महीने बाद बिहार में चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी उन्हें भी मुख्यमंत्री बनाने में विचार कर सकती है.
मनजिंदर सिंह सिरसा
Delhi New CM : मनजिंदर सिंह सिरसा 2013 और 2017 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं. इसके बाद वो तीसरी बार राजौरी गार्डन से विधायक चुने गए. वो 2021 में शिरोमणि अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे. इसके बाद August 2023 में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बने थे. वो दिल्ली में सिख समुदाय के लिए बड़े नेता भी कहलाते हैं. वहीं, मनजिंदर सिंह सिरसा को आगे करके भाजपा पंजाब में पकड़ मजबूत कर सकती है.
स्मृति ईरानी
Delhi New CM : भाजपा स्मृति ईरानी को भी आगे ला सकती है. वो 2010 से 2013 तक भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहीं हैं. 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी वो मंत्री बनीं थी. 2019 में उन्होंने राहुल गांधी को लोक सभा के चुनाव में हराया था. वो एक बड़ा महिला सीएम चेहरा भी बन सकती हैं. भाजपा में इस समय कोई महिला मुख्यमंत्री हैं. ऐसे में
स्मृति ईरानी को सीएम बना भाजपा महिलाओं को मैसेज देने का भी विचार कर सकती है.
वीरेंद्र सचदेवा
Delhi New CM : वीरेंद्र सचदेवा 2007-2009 तक चांदनी चौक विधानसभा सीट और 2014 से 2017 तक मयूर विहार भाजपा जिला अध्यक्ष रहे. उसके बाद 2009-2012 तक दिल्ली भाजपा प्रदेश मंत्री, 2012 से 2014 तक दिल्ली भाजपा के प्रशिक्षण प्रभारी और राष्ट्रीय भाजपा प्रशिक्षण दल के सदस्य भी बने हुए थे. वो 2020 से 2023 तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहे. वीरेंद्र सचदेवा 2023 में ही दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने हुए थे.
अब देखना ये है की भाजपा इन बड़े चेहरे के ऐलवा किसे दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अपना प्रतिनिधि को चुनती हैं वैसे जल्द भाजपा द्वारा इसका भी एलन किया जायेगा, वैसे आज 9 Feb को वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने अपना इस्तीफा दे चुकी हैं
इसे भी पढ़ें: 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी