Delhi Mahila Samman Yojana में हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, ऐसे करें आवेदन?

By
On:
Follow Us

Delhi Mahila Samman Yojana 2025: दिल्ली की महिलाओं के लिए एक खुशी की खबर दिल्ली सरकार की तरफ से दी गयी हैं। नई सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग में आज हुआ। इसमें महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने वाली महिला समृद्धि योजना (Mahila Samman Yojana) को मंजूरी दी गयी हैं। बता दें कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गयी हैं। इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रुपये प्रति महीने देने का वादा किया गया था। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों में भी कहे थे कि महिला दिवस पर इसकी शुरुआत होगी और आज महिला दिवस पर इस पे पहल की गयी और घोषणा की गयी हैं।

दिल्ली में बने नई सरकार भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस वादे को पूरा करने के लिए अपने कई  अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं। योजना की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। महिला दिवस के मौके पर आज शनिवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद इसे मंजूरी दे दी गयी हैं।

केवल इन महिलाओं को मिलेगा लाभ (Beneficiary of Mahila Samridhi Yojna (MSY))

जानकारी के अनुसार, महिला दिवस कार्यक्रम में महिला समृद्धि योजना (Mahila Samriddhi Yojana 2025) की घोषणा के साथ ही रजिस्ट्रेशन शुरू किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए एक अलग पोर्टल तैयार किया गया है। दिल्ली की मतदाता, 21 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को इसका लाभ उठा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा में लागू होंगे तीन नए कानून : जाने क्या है नए कानून.

Shahnawaz Sharif

Shahnawaz Sharif, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment