Delhi Election Results 2025 Live: “दिल्ली चुनाव लाइव अपडेट”
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुआ था। और आज चुनाव के नतीजे आएंगे जिसके लिए 19 काउंटिंग सेंटर्स पर सुबह से वोटों की गिनती जारी है। यहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच है।
02:46 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: 28 हजार से ज्यादा वोटों से हारे अवध ओझा
दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी चुनाव जीत गए हैं। और वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा 28 हजार से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव हार गए हैं।
02:36 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: दिल्ली में AAP की हार पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी हार के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को बधाई देते हुए कहा, “आज दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित हुए हैं, और हम जनता के फैसले को पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। आपका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है। मैं बीजेपी को उनकी जीत की बधाई देता हूं।”
01:49 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: दिल्ली में कौन होगा सीएम
दिल्ली में बीजेपी की जीत पक्की हो गई है, तो अब मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रेस में प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, वीरेंद्र सचदेवा और मनोज तिवारी के नाम सामने आ रहे हैं।
01:46 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: ग्रेटर कैलाश से मिली बीजेपी को जीत
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से बीजेपी की शिखा राय को 3 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत मिली है, वही आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए हैं।
01:37 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: ‘यह झूठी जीत है’ – अखिलेश यादव
दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ-साथ यूपी की एक सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली है। इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे “झूठी जीत” करार देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना बीजेपी वोट के बल पर नहीं कर सकती, इसलिए वह चुनावी तंत्र का दुरुपयोग कर जीतने की कोशिश करती है।”
01:29 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंचे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच जंगपुरा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंचे हैं।
01:26 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: संगम विहार में आम आदमी पार्टी की हार
संगम विहार विधानसभा सीट से बीजेपी के चंदन कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया को हार का सामना करना पड़ा। यहां मुकाबला बेहद करीबी रहा, और जीत-हार का अंतर सिर्फ 344 वोटों का रहा।
01:23 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: गांधीनगर मे बीजेपी जीत
दिल्ली की गांधीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अरविंद सिंह लवली चुनाव जीत गई हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी दूसरे स्थान पर रहे। दोनों के बीच जीत का अंतर 11 हजार से ज्यादा वोटों का रहा।
01:17 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: रजौरी गार्डन से हारे धनवती चंदेला
रजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर बीजेपी के मनजिंदर सिंह सिरसा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की धनवती चंदेला को 18 हजार वोटों से हराया।
01:16 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: शालीमार बाग मे हुई बीजेपी की जीत
शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की रेखा गुप्ता ने 29,595 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
01:09 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: शकूरबस्ती मे बीजेपी की जीत
शकूरबस्ती विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सत्येंद्र जैन को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के करनैल सिंह ने उन्हें करीब 21 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की है।
01:07 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: बाबरपुर मे हुई आप की जीत
दिल्ली की बाबरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार Gopal Rai की जीत हुई है।
01:06 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: रोहिणी में हुई बीजेपी की जीत
दिल्ली की रोहिणी सीट से बीजेपी पार्टी के उम्मीदवार Vijender Gupta की जीत हुई है।
12:57 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: कालकाजी से आतिशी की जीत
दिल्ली की कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी की जीत हुई है, यहां से चुनावी मुकाबले में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा आमने-सामने थे।
12:56 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Results 2025 Live: BJP की जीत पर संजय निरुपम का बयान
दिल्ली में बीजेपी की जीत पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पूरे देश में वेंटीलेटर पर है पर दिल्ली में मर गई है।”
12:39 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Results 2025 Live: नई दिल्ली सीट से हारे अरविन्द केजरीवाल
नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने जीत हासिल की है।
12:37 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Results 2025 Live: हार के बाद क्या बोले हैं मनीष सिसोदिया?
जंगपुरा विधानसभा सीट से हार के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, “हम सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत से चुनाव लड़ा। जंगपुरा की जनता का हमें भरपूर प्यार मिला, लेकिन हम 600 वोटों से पीछे रह गए। मैं भाजपा उम्मीदवार को जीत की बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे जनता की सेवा करेंगे। हमसे क्या गलती हुई, इसका विश्लेषण किया जाएगा।”
12:36 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: “यह जीत अरविंद केजरीवाल के नाम है” – कुलदीप कुमार
कोंडली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने जीत हासिल की। उन्होंने अपनी जीत को अरविंद केजरीवाल को समर्पित करते हुए कहा, “यह जीत अरविंद केजरीवाल के नाम है। उन्होंने दूसरी बार मुझ पर भरोसा जताकर टिकट दिया और मैं विजयी होकर आया हूं। AAP दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है, और अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।”
12:27 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: बुराड़ी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी आगे
दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा सीट पर 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें आम आदमी पार्टी के संजीव झा बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि जनता दल (यू) के शैलेंद्र कुमार 4,964 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
12:23 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया हारे
जंगपुरा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं, जबकि बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने 1,844 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
12:12 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: कोंडली से हुई AAP की जीत
कोंडली विधानसभा सीट के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज की है। बीजेपी की प्रियंका गौतम दूसरे स्थान पर रहीं। कुलदीप कुमार ने 6,293 वोटों के अंतर से यह जीत हासिल की।
12:03 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल पीछे
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 11वें दौर की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल 1,170 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अब तक केजरीवाल को 18,097 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के प्रवेश वर्मा 19,267 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।
12:00 PM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
दिल्ली चुनाव में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शहर की सड़कों पर जश्न मनाया जा रहा है, जहां बीजेपी समर्थक पटाखे फोड़ रहे हैं और नाच-गाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
11:59 AM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया की बढ़त
जंगपुरा सीट पर पांचवें दौर की गिनती के बाद मनीष सिसोदिया 3,869 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक सिसोदिया को कुल 19,222 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार तरविंदर सिंह को 15,353 वोट मिले हैं।
11:57 AM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: महरौली में हुई बीजेपी आगे
महरौली विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी उम्मीदवार 886 वोटों से आगे हैं। अब तक आम आदमी पार्टी को 13,445, बीजेपी को 14,331 और कांग्रेस को 1,672 वोट मिले हैं।
11:56 AM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: मतगणना के बीच ही बीजेपी ने जारी किया पोस्टर
दिल्ली चुनाव की मतगणना अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी काफी पीछे छूट गई है। इसी बीच, बीजेपी ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें इंडिया गेट पर खिला हुआ कमल दिखाई दे रहा है।
11:47 AM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: मोहन सिंह बिष्ट को मिले 60388 वोट
9 राउंड की मतगणना के बाद मुस्तफाबाद सीट से AIMIM उम्मीदवार ताहिर हुसैन को सिर्फ 2,438 वोट मिले हैं। बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट 40 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक उन्हें 60,388 वोट मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के अदील अहमद खान को 19,790 मत प्राप्त हुए हैं।
11:46 AM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result Live 2025: शराब ने की अरविंद केजरीवाल की छवि खराब – अन्ना हजारे
दिल्ली चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है, जिस पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता का विश्वास जीतना चाहिए था कि वे उनके लिए काम करेंगे। मैंने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने शराब की दुकानों का मुद्दा उठाया, क्योंकि उन्हें धन और दौलत की जरूरत थी। इसी वजह से वे बदनाम हो गए और लोगों को भी उन पर सवाल उठाने का मौका मिल गया।”
11:43 AM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: घोंडा सीट पर बीजेपी के अजय माहवार आगे
दिल्ली की घोंडा विधानसभा सीट पर बीजेपी के अजय माहवार को 30,340 वोट मिले, जबकि आप के गौरव शर्मा को 16,599 वोट और कांग्रेस के भीष्म शर्मा को मात्र 1,489 वोट मिले।
11:39 AM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: सौरभ भारद्वाज हुए 2,271 वोटों से पीछे
ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज 2,271 वोटों से पिछड़ रहे हैं। भाजपा की शिखा राय ने बढ़त बना ली है।
11:36 AM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: AAP के कई बड़े चेहरे हुए पीछे
आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता पीछे चल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, सोमनाथ भारती, सत्येंद्र जैन और अवध ओझा अपनी-अपनी सीटों पर बीजेपी से पिछड़ रहे हैं। जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया आगे हैं, लेकिन मुकाबला बेहद कड़ा बना हुआ है।
11:33 AM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: प्रवेश वर्मा हुए 450 वोट से आगे
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आठ राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल 450 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने फिर से बढ़त बना ली है।
11:23 AM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: जंगपुरा सीट मे हुए मनीष सिसोदिया आगे
दूसरे राउंड के बाद जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया 2300 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां अब तक बीजेपी उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।
11:17 AM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: ग्रेटर कैलाश से शिखा राय आगे
ग्रेटर कैलाश सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी की शिखा राय 4,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज, जो पहले बढ़त बनाए हुए थे, फिलहाल पीछे हो गए हैं।
11:16 AM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: कालकाजी से रमेश बिधूड़ी आगे
कालकाजी सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद रमेश बिधूड़ी 1,635 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री आतिशी फिलहाल पीछे हैं।
11:12 AM (IST) • 08 Feb 2025
Delhi Election Result 2025 Live: ‘Congress – AAP साथ होते तो बेहतर होता’- संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने दिल्ली के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “दिल्ली में भी महाराष्ट्र का पैटर्न अपनाया गया है और जीत हासिल करने की कोशिश जारी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अगर एकजुट होते, तो बेहतर होता, क्योंकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी बीजेपी है। यदि Congress – AAP साथ होते, तो शुरुआती एक घंटे में ही जीत सुनिश्चित हो जाती।”