Bihar News: मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स का चॉपर पानी में गिरा, लोग लगे सामान निकालने

By
On:
Follow Us

Bihar News Flood: बिहार में बाढ़ से हालात काफी गंभीर हो गए हैं, और लगभग 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। सरकार की ओर से लगातार राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इस बीच बुधवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जब मुजफ्फरपुर के औराई के घनश्यामपुर में एयरफोर्स का एक चॉपर क्रैश होकर पानी में गिर गया। घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और चॉपर से सामान निकालने लगे। इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

दुर्घटना में वायु सेना के सभी जवान सुरक्षित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है। हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी से उड़ान भर रहा था, जब यह दुर्घटना हुई। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी जवान सुरक्षित हैं। नाविकों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, और पायलट भी सुरक्षित है। स्थानीय प्रशासन ने सभी वायु सैनिकों को सुरक्षा मुहैया कराई है। यह हेलीकॉप्टर वायुसेना का एडवांस लाइट चॉपर बताया जा रहा है, जिसे किसी कारणवश एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी। चॉपर में दो पायलट और एक अन्य व्यक्ति सवार थे, जो सुरक्षित हैं।


(खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है)

Tausif Khan

तौसीफ खान, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे।

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment