Assembly by Election Result: विधानसभा उपचुनाव- पंजाब की जालंधर सीट पर AAP ने दर्ज की जीत:हिमाचल प्रदेश में CM की पत्नी ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया; बंगाल में चारों सीटों पर TMC का चला जादू.

By
Last updated:
Follow Us

Assembly by Election Results: बुधवार को हुए उपचुनाव में रायगंज में सबसे अधिक 67.12 प्रतिशत मतदान हुए थे. इसके बाद राणाघाट दक्षिण में 65.37 प्रतिशत, बगदाह में 65.15 प्रतिशत और मानिकतला में 51.39 प्रतिशत मतदान को दर्ज किया गया था.

Live Sticker

इन सीटों पर आया परिणाम 

  1. देहरा से CM सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को हराया है.
  2. नालागढ़ में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने BJP के कृष्ण लाल ठाकुर को चुनाव हराया है.
  3. हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आशीष शर्मा ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को चुनाव हराया.
  4. रायगंज में TMC कैंडिडेट कृष्णा कल्याणी ने भाजपा कैंडिडेट को 49536 वोटो से हराया हैं.
  5. पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) जीत गई है. आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने BJP के शीतल अंगुराल को हरा दिया है.

विधानसभा उपचुनाव राज्यवार नतीजे (Assembly by-election state wise results)

राज्यविधानसभाजीतेहारे
मध्य प्रदेशअमरवाड़ाBJPकांग्रेस
बिहाररुपौलीनिर्दलीयJDU
पंजाबजालंधर पश्चिमAAPBJP
पश्चिम बंगालरानाघाट दक्षिणTMCBJP
रायगंजTMCBJP
बागदाTMCBJP
मानिकतलाTMC (आगे)BJP
हिमाचल प्रदेशहमीरपुरBJPकांग्रेस
देहराकांग्रेसBJP
नलगढ़कांग्रेसBJP
उत्तराखंडबद्रीनाथकांग्रेसBJP
मंगलौरकांग्रेसबीएसपी
तमिलनाडुविक्रवंडीDMK (आगे)PMK

 

जानें बाकि सीटों का हाल 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BH24 NEWS (@bh24newsweb)

मध्य प्रदेश(MP), पश्चिम बंगाल, बिहार सहित 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के आज नतीजे आने रहे हैं। इन सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग कराई गयी थी। इनमें से 10 सीटें विधायकों के इस्तीफे और तीन सीट विधायकों के निधन के कारण से खाली हुई थी।

पंजाब की जालंधर वेस्ट में विधानसभा सीट पर AAP की जीत को घोषित कर दी गयी है। AAP कैंडिडेट मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से जीत हासिल करी हैं। हिमाचल की 3 सीटों में 2 के नतीजे आ गए हैं। देहरा सीट से सीएम सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज की हैं। हमीरपुर से भाजपा के आशीष शर्मा ने जीत दर्ज किया हैं। हालांकि, फ़िलहाल औपचारिक ऐलान  अभी बाकी है।

पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर ममता की TMC पार्टी अभी आगे चल रही है। इनमें से तीन सीटें पिछली बार भाजपा ने जीती हुई थीं। बिहार के रुपौली में निर्दलीय शंकर सिंह फ़िलहाल आगे चल रहे हैं। यहां से 5 बार की विधायक रहीं बीमा भारती अभी पीछे हैं। वो लोकसभा चुनाव से पहले JDU से RJD में गई थीं।

उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। MP के अमरवाड़ा में कांग्रेस के धीरन शाह बीजेपी के कमलेश शाह से आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद NDA और इंडिया गठबंधन के बीच ये पहला चुनावी मुकाबला माना जा रहा है। पिछले चुनावों में इन 13 सीटों में से बीभाजपा ने 3 सीटें जीती थीं। अन्य 10 में से कांग्रेस ने 2 और अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की गयी थी।

राज्यवार उपचुनाव काउंटिंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ें…

इसे भी पढ़े: Haryana Politics News: ‘उन्हें अपने टिकट के लिए का भरोसा नहीं’, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर JJP अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने साधा निशाना.

Shahnawaz Sharif

Shahnawaz Sharif, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment