Arvind Kejriwal Delhi Assembly Election : भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस मिलकर AAP को रोकना चाहते हैं: LG के जांच वाले आदेश पर बोले अरविंद केजरीवाल।

By
On:
Follow Us

Arvind Kejriwal Delhi Assembly Election : दिल्ली एलजी की ओर से जांच का आदेश दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सम्मान और संजीवनी योजनाओं से परेशान है क्योंकि वह दिल्ली चुनाव हार रहे हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल बीके सक्सेना ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन से संबंधित आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है दिल्ली की महिला मतदाताओं को प्रति  ₹2100 देने का वादा करने के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से या रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है उप राज्यपाल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से या जांच करने को कहा है कि क्या कोई अधिकृत व्यक्ति दिल्ली की महिलाओं को प्रस्तावित ₹2100 प्रति माह के लिए फार्म भरवा रहा है।

दिल्ली उपराज्यपाल की ओर से जांच का आदेश दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजनाओं से परेशान है क्योंकि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव हार रही है महिला सम्मान कार्ड संजीवनी योजना के लिए लाखों लोग रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं कई भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने मुझे फोन करके कहा हमारे लिए चुनाव खत्म हो गया है इसके बाद उन्होंने पंजीकरण शिविरों पर उत्पाद मचाना शुरू कर दिया है इस योजनाओं के लिए लोगों का रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए हमारे शिवरों में गुंडे भेजे जा रहे हैं उन्होंने पंजीकरण प्रतिक्रियाओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को कैंप में भी भेजा गया है।

भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस मिलकर दिल्ली में AAP रोकना चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी में हिम्मत नहीं हैं इसलिए उसने कांग्रेस के संदीप दीक्षित से शिकायत दर्ज करने को कहा कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी मिलकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी को रोकने का काम कर रही है लेकिन उन्हें कामयाब नहीं मिलेगी उन्होंने कहा आप महिला सम्मान योजना संजीवनी योजना के लिए खूब रजिस्ट्रेशन करवाएं. चुनाव जीतने के बाद हम यह दोनों योजनाओं लागू करेंगे।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी वाले क्या जांच करेंगे?

इसमें जांच करने के लिए क्या है इन योजनाओं को लागू नहीं किया गया यह हमारी पार्टी का चुनावी वादा है हमने कहा है कि चुनाव के बाद हम इन योजनाओं को लॉन्च करेंगे भारतीय जनता पार्टी सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने के लिए 2025 का चुनाव लड़ रही है भारतीय जनता पार्टी महिला सम्मान योजना बंद करना चाहती है उन्होंने कहा है कि अगर दिल्ली वालों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया तो सरकार बनने पर वे दिल्ली वालों को मिल रही फ्री बिजली , पानी, बस ,शिक्षा सब कुछ बंद कर देंगे।

खुलेआम पैसे बांटने वाले प्रवेश वर्मा पर कार्रवाई क्यों नहीं।

उन्होंने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा का निशान साधा अरविंद केजरीवाल ने कहा वो खुलेआम पैसे बांट रहे हैं वोट खरीद रहे हैं उनकेखिलाफ कोई जांच क्यों नहीं होती उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती हमने ऐसा कलयुग नहीं देखा जब खुलेआम पैसा बंटा जा रहा हो और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है मैं दिल्ली के लोगो से कहना चाहता हूं आपको दिल्ली पर भरोसा है ना? मैं वादा किया था मुक्त बिजली मुक्ति पानी दूंगा उन्होंने कहा कि वह संभव नहीं है भारतीय जनता पार्टी ने इन योजनाओं को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन मैंने अपना वादा निभाया।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Delhi Assembly Election Opinion : अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों से एक साथ पंगा ले रहे हैं: कितना फायदा , कितना नुकसान।

Neyaz Ahmad

Neyaz Ahmad, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment