21:56 PM (IST) • 09 Mar 2025
भारत ने जीता चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब, 4 विकेट से न्यूजीलैंड को हराया
भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया। 12 साल बाद भारत ने एक बार फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का ताज अपने सिर सजाया।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए, लेकिन भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल 34 रन बनाए।

21:43 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: 13 गेंद में चाहिए 7 रन
47.5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 245 रन है। अब भारत को जीत के लिए 13 गेंदों में 7 रन और बनाने हैं। केएल राहुल 30 गेंदों में 30 रन बना चुके हैं, रवींद्र जडेजा 4 गेंदों में 2 रन पर हैं।
21:36 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: 20 गेंद में चाहिए 15 रन
45 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 220 रन है। अब भारत को जीत के लिए 20 गेंदों में 15 रन और बनाने हैं।
21:17 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 220/5
45 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 220 रन है। अब भारत को जीत के लिए 30 गेंदों में 32 रन और बनाने हैं। केएल राहुल 23 गेंदों में 23 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाया है, जबकि हार्दिक पांड्या 10 गेंदों में 6 रन पर हैं।
21:16 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: अक्षर पटेल पवेलियन लौटे
42वें ओवर में 203 के कुल स्कोर पर भारत ने पांचवां विकेट गंवा दिया। अक्षर पटेल 29 रन बनाकर आउट हुए, जब उन्होंने माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हो गए।
21:12 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: भारत का स्कोर 200 के पार, केएल राहुल ने जोरदार छक्का
41वें ओवर में केएल राहुल ने मिचेल सैंटनर पर एक शानदार छक्का लगाया। अब भारत का स्कोर 4 विकेट पर 202 रन है। अक्षर पटेल 29 रन पर और केएल राहुल 12 रन पर क्रीज पर हैं।
20:59 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: भारत का चौथा विकेट गिरा
39वें ओवर में 183 रन के कुल स्कोर पर भारत ने चौथा विकेट गंवा दिया। श्रेयस अय्यर 62 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हो गए। अब भारत को जीत के लिए 68 गेंदों में 69 रन बनाने हैं।
20:57 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: भारत का स्कोर 183/3
38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 183 रन है। श्रेयस अय्यर 58 गेंदों में 48 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। अक्षर पटेल 34 गेंदों में एक चौके के साथ 22 रन पर हैं। अब भारत को जीत के लिए 72 गेंदों में 69 रन और बनाने हैं।
20:53 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: श्रेयस अय्यर ने लगाया शानदार छक्का
37वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स पर श्रेयस अय्यर ने एक शानदार छक्का लगाया। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 176 रन है। श्रेयस अय्यर 56 गेंदों में 46 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। अक्षर पटेल 31 गेंदों में 17 रन पर हैं।
20:39 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: भारत का स्कोर 159/3
34 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 159 रन है। श्रेयस अय्यर 45 गेंदों में 34 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया है। अक्षर पटेल 24 गेंदों में 12 रन पर हैं। अब भारत को जीत के लिए 96 गेंदों में 93 रन और बनाने हैं।
20:36 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: फिलिप्स के ओवर में मिले 9 रन
33वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने 9 रन दिए। 33 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 154 रन है। श्रेयस अय्यर 42 गेंदों में 31 रन पर हैं, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया है। वहीं, अक्षर पटेल 21 गेंदों में 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
20:16 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: रोहित शर्मा हुए आउट,भारत का तीसरा विकेट गिरा
27वें ओवर में 122 रनों पर भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया। रोहित शर्मा 83 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें रचिन रवींद्र ने स्टंप आउट किया। अब मैच पूरी तरह से पलट चुका है।
19:56 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: भारत का दूसरा विकेट गिरा
20वें ओवर में 106 रनों पर भारत का दूसरा विकेट गिर गया। विराट कोहली सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जब उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने LBW आउट किया।
19:49 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: भारत का पहला विकेट गिरा
19वें ओवर में 105 रनों पर भारत का पहला विकेट गिर गया। शुभमन गिल 50 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए, जब ग्लेन फिलिप्स ने उनका शानदार कैच लिया। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 106 रन है।
19:39 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: भारत ने 17 ओवर में पूरा किया शतक
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। रोहित शर्मा 60 गेंदों में 68 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। शुभमन गिल 42 गेंदों में एक छक्के के साथ 27 रन पर हैं। अब भारत को जीत के लिए 152 रन और बनाने हैं।
19:19 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: रोहित शर्मा का धमाकेदार अर्धशतक
रोहित शर्मा ने सिर्फ 41 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। हिटमैन अब तक 41 गेंदों में 50 रन बना चुके हैं, जिनमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। शुभमन गिल 24 गेंदों में 10 रन पर हैं। 11 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 65 रन है।
19:03 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: भारत का स्कोर 39/0
6 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट गिरे 39 है। कप्तान रोहित शर्मा 25 गेंदों में 28 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं, शुभमन गिल 11 गेंदों में 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
18:36 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: रोहित शर्मा ने जैमिसन पर लगाया शानदार छक्का
रोहित शर्मा ने छक्के से खाता खोला काइल जेमिसन की दूसरी ही गेंद पर एक बेहतरीन छक्का लगाया। पहले ओवर में कुल 9 रन बने, और कप्तान रोहित शर्मा ने काइल जैमिसन पर एक बेहतरीन छक्का लगाया। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 252 रनों का लक्ष्य दिया है।
18:03 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: न्यूजीलैंड के 251 रन, भारत के लिए 252 का लक्ष्य
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। कीवी टीम के लिए माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में नाबाद 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रन बनाए, जिनमें 3 चौके शामिल थे।
भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और दो-दो विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 45 रन दिए, जबकि कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 40 रन दिए। हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 30 रन दिए, और मोहम्मद शमी ने 9 ओवर में 74 रन दिए।
17:56 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: माइकल ब्रेसवेल ने लगाया शानदार छक्का, सैंटनर का रन आउट
49वें ओवर में हार्दिक पांड्या के ओवर में एक दिलचस्प मोड़ आया। माइकल ब्रेसवेल ने पांड्या की गेंद पर शानदार छक्का लगाया, जिससे इस ओवर में कुल 12 रन आए। हालांकि, इस ओवर के दौरान ही न्यूजीलैंड के लिए एक और बड़ा झटका लगा, जब मिचेल सैंटनर रन आउट हो गए।
17:41 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: न्यूजीलैंड का गिरा छठा विकेट
46वें ओवर में न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिर गया, जब टीम का कुल स्कोर 211 रन था। डेरिल मिचेल, जिन्होंने 101 गेंदों पर 63 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी की, मोहम्मद शमी के शानदार गेंदबाजी के सामने आउट हो गए।
17:33 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार
45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 201 रन हो चुका है। डेरिल मिचेल 97 गेंदों में 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि माइकल ब्रेसवेल 25 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के साथ 24 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच 43 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
17:27 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: न्यूजीलैंड का स्कोर 196/5
44वें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर माइकल ब्रेसवेल ने गगनचुंबी छक्का लगाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। 44 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 196 रन है। डेरिल मिचेल 94 गेंदों में 51 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि माइकल ब्रेसवेल 22 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के साथ 21 रन बना चुके हैं।
17:23 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: डेरिल मिचेल का अर्धशतक
डेरिल मिचेल ने 91 गेंदों में एक चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। 42 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 178 रन है। माइकल ब्रेसवेल 13 गेंदों में छह रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 25 गेंदों में 13 रनों की साझेदारी हो चुकी है। यह साझेदारी न्यूजीलैंड के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि मिचेल के साथ ब्रेसवेल भी पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
17:03 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Updates: न्यूजीलैंड का गिरा पांचवां विकेट
डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की अच्छी साझेदारी अब टूट गई है। वरुण चक्रवर्ती ने फिलिप्स को शानदार गेंदबाजी करते हुए बोल्ड किया। फिलिप्स 52 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस विकेट के साथ न्यूजीलैंड ने 38वें ओवर में 165 रन पर अपना पांचवां विकेट गंवाया। कीवी टीम के लिए यह एक बड़ा झटका है।
16:49 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Updates: न्यूजीलैंड का स्कोर 150 के पार
35 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 153 रन हो गया है। डेरिल मिचेल 73 गेंदों में एक चौके के साथ 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं, वहीं ग्लेन फिलिप्स 41 गेंदों में 26 रन बना चुके हैं, जिनमें दो चौके और एक छक्का शामिल है। इस समय दोनों के बीच 69 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज अब धीरे-धीरे पारी को संभालते हुए अपनी गति बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
16:43 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Updates: न्यूजीलैंड का स्कोर 143/4
32 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 143 रन हो गया है। डेरिल मिचेल 64 गेंदों में एक चौके के साथ 34 रन पर खेल रहे हैं, वहीं ग्लेन फिलिप्स 32 गेंदों में 22 रन बना चुके हैं, जिनमें दो चौके और एक छक्का शामिल है। इन दोनों के बीच 52 गेंदों में 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड बल्लेबाज अब तक संभलकर खेल रहे हैं, और इस साझेदारी से न्यूजीलैंड को उम्मीद है कि वे अच्छी स्थिति में पहुंच सकेंगे।
16:29 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Updates: न्यूजीलैंड का स्कोर 126/4
28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 126 रन है। डेरिल मिचेल 53 गेंदों में एक चौके के साथ 28 रन पर हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स 19 गेंदों में 12 रन बना चुके हैं, जिसमें एक छक्का भी शामिल है। भारतीय स्पिनर्स की कड़ी गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं।
16:26 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Updates: न्यूजीलैंड का स्कोर 116/4
26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 116 रन है। डेरिल मिचेल 50 गेंदों में एक चौके के साथ 26 रन बना चुके हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स 10 गेंदों में 4 रन पर हैं। भारतीय स्पिनर्स की कड़ी गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड बल्लेबाजों को दबाव में डाल दिया है।
16:16 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Updates: न्यूजीलैंड का गिरा चौथा विकेट
रविंद्र जडेजा ने टॉम लैथम को LBW किया। इसके साथ ही 24वें ओवर में 108 रन के कुल स्कोर पर न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवा दिया है। लैथम 30 गेंद में 14 रन ही बना सके।
16:06 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Updates: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार
21 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 102 रन है। डेरिल मिचेल 37 गेंदों में एक चौके के साथ 17 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि टॉम लाथम 23 गेंदों में बिना किसी बाउंड्री के 13 रन पर हैं। दोनों के बीच 52 गेंदों में 27 रनों की साझेदारी हुई है।
15:33 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Updates: न्यूजीलैंड का गिरा तीसरा विकेट
13वें ओवर में 75 के कुल स्कोर पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। कुलदीप यादव ने केन विलियमसन को आउट किया, जो 14 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कीवी टीम ने सिर्फ 18 रनों के अंदर तीन विकेट खो दिए हैं।
15:26 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Updates: कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र को किया बोल्ड
11वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा। कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र को बोल्ड किया। रवींद्र 29 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड टीम ने 69 रन पर अपना दूसरा विकेट खोया।
15:13 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Updates: न्यूजीलैंड का गिरा पहला विकेट
8वें ओवर में 57 के स्कोर पर न्यूजीलैंड टीम का पहला विकेट गिरा। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को LBW आउट किया। यंग 23 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
14:33 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: पहले ओवर में बने चार रन
फाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी ने पहला ओवर किया। न्यूजीलैंड के लिए विल यंग और रचिन रवींद्र ओपनिंग करने आए हैं। एक ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के चार रन है।
14:09 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से टॉस हार गए हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
14:06 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Live Update: मैट हेनरी बाहर, न्यूजीलैंड को करारा झटका
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण फाइनल से बाहर हो गए हैं। इस बदलाव के कारण न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव किया है।
14:06 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बॉलिंग करेगी टीम इंडिया
न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। अब टीम इंडिया पहले बॉलिंग करने के लिए मैदान पर उतरेगी।
13:57 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच के लिए टॉस कुछ ही देर में
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच के लिए टॉस कुछ ही देर में होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर इस अहम पल के लिए तैयार हैं।
13:46 PM (IST) • 09 Mar 2025
IND vs NZ Final Update: रोहित का बतौर कप्तान शानदार रिकॉर्ड
रोहित शर्मा का बतौर कप्तान आईसीसी टूर्नामेंट्स में शानदार रिकॉर्ड रहा है। रोहित ने टीम इंडिया के लिए अब तक 29 मैच खेले हैं, जिनमें से 26 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।