सुनील छेत्री ने की रिटायरमेंट से वापसी

By
On:
Follow Us

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अचानक से अपना रिटायरमेंट का फैसला वापस ​ले लिया है। करीब 40 साल के हो चुके सुनील छेत्री ने पिछले साल जून में ही अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। लेकिन करीब 8 महीने बाद फिर से उनकी वापसी हो रही है। रिटायरमेंट से वापसी के बाद अब वे मार्च में ही फिर से मैदान में खेलते हुए भी दिखाई देने वाले हैं। सुनील छेत्री भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

इस वक्त AFC एशियाई कप 2027 के लिए क्वालीफायर राउंड खेले जा रहे हैं। भारतीय टीम इसमें 25 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। माना जा रहा है कि इसमें सुनील छेत्री भी नजर आएंगे। सुनील छेत्री ने 94 गोल किए हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेस्सी और अली डेई के बाद वे मेन्स फुटबॉल में चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि सुनील छेत्री ने संन्यास से वापसी क्यों की है, इसको लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। इंडियन फुटबॉल टीम की ओर से एक X पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी दी गई है। पोस्ट में लिखा गया कि 𝐒𝐔𝐍𝐈𝐋 𝐂𝐇𝐇𝐄𝐓𝐑𝐈 𝐈𝐒 𝐁𝐀𝐂𝐊. The captain, leader, legend will return to the Indian national team for the FIFA International Window in March.

सुनील छेत्री
Source: X

सुनील छेत्री ने भारत के लिए खेलते हुए कई नए नए कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। हालांकि अपने रिटायरमेंट के बाद भी सुनील ने इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलना जारी रखा है, जहां वह कमाल का खेल दिखा रहे हैं। छेत्री ने 2024-25 सीजन में 12 गोल किए हैं और उनके नाम 2 असिस्ट भी हैं। भारत को AFC एशियाई कप क्वालीफाइंग ग्रुप में बांग्लादेश, हांगकांग (चीन) और सिंगापुर के साथ रखा गया है और वह अपना अभियान शिलांग से शुरू करेगा।

सुनील छेत्री को 2011 में अर्जुन पुरस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। साल 2021 में वह भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले फुटबॉलर बने थे। अपने अभी तक के करीब 19 साल करियर में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 150 मैचों में 94 गोल किए हैं। भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री सर्वकालिक अंतरराष्ट्रीय गोल स्कोरर की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

Suman

Suman, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़ी हुईं हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment