Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, रहें सतर्क
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे लोग एक बार फिर ठंड का एहसास कर रहे हैं। सुबह और शाम ही नहीं, दिन में भी पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं ठंडक बढ़ा रही हैं। हाल ही में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर राजधानी के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है।
गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण धूप की तपिश भी हल्की महसूस हुई। फिलहाल, इन तेज़ हवाओं की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी साफ बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि, शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।