हनुमान मंदिर

यह मन्दिर संगम & किला के निकट प्रयागराज में गंगा यमुना के तट के निकट श्री बड़े ( लेटे) हनुमान जी के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर कम से कम 600-700 वर्ष पुराना माना जाता है। यहां दर्शन के बिना गंगा स्नान माना जाता है अधूरा।

1

अलोपी देवी मंदिर 

अलोपी देवी मंदिर प्रयागराज के अलोपीबाग क्षेत्र में स्थित एक मंदिर है। यह पवित्र संगम के निकट है। कुम्भ मेला इस स्थान के निकट ही है।

2

मनकामेश्वर मंदिर

छावनी क्षेत्र में यमुना नदी के तट पर स्थित भगवान शिव का मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर प्रयागराज में अत्यधिक पूजनीय हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है।

3

 वेणी माधव मंदिर 

वेणी माधव मंदिर जिसे लक्ष्मी नारायण मंदिर भी कहा जाता है, प्रयागराज के पवित्र शहर में गंगा नदी के तट पर स्थित है।

4

ललिता देवी मंदिर

ललिता देवी का मंदिर यहाँ के प्रमुख मंदिरों में से एक है, जिसे जकात जननी के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इस मंदिर की वास्तुकला भक्तों को बहुत पसंद आती है। इसे संतुलित ब्रैकट के साथ खूबसूरती से बनाया गया है।  

5

ISCON  मंदिर 

प्रयागराज में इस्कॉन मंदिर को स्थानीय रूप से श्री श्री राधा वेणीमाधव मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर प्रयागराज के अरैल घाट पर स्थित है। 

6

कल्याणी देवी मंदिर

कल्याणी देवी मंदिर प्रयागराज के कल्याणी देवी मोहल्ले में स्थित अतिप्राचीन मंदिर है। पुराणों के अनुसार यहां मां सती की तीन उंगलियां गिरी थी।यह मां शक्ति के 51 शक्तिपीठों में से एक है। 

7

सोमेश्वर महादेव मंदिर 

अरैल गांव में पवित्र यमुना नदी के पार स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर (जिसे सोमेश्वर नाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है) प्रयागराज के आठ महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक है।

8

नागवासुकी मंदिर  

धर्म और आस्था की नगरी प्रयागराज के संगम तट से उत्तर दिशा की ओर दारागंज के उत्तरी कोने पर अति प्राचीन नागवासुकी मंदिर स्थित है। इस मंदिर में नागों के राजा वासुकी नाग विराजमान रहते हैं।

9

पातालपुरी मंदिर 

संगम तट के किनारे स्थित बेहद प्राचीन पातालपुरी मंदिर में 40 देवी-देवता विराजमान हैं। यहां मौजूद अक्षयवट और सरस्वती कूप श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

10

शंकर विमान मंडपम

श्री कांची कामकोटि पीठ ने इस मंदिर का निर्माण 1986 में करवाया था। इसे द्रविड़ वास्तुकला के विशिष्ट रूप में बनाया गया था। मंदिर में तीन मंजिलें हैं।

11